India - WorldTrending

बिहार में हिंसा: 125 गिरफ्तार, नालंदा में धारा 144 और इंटरनेट बैन, सासाराम में स्‍कूल-कॉलेज बंद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा को भी करना पड़ा रद्द

पटना: रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान बिहार के पांच जनपदों में हिंसक झड़प हुई। नालंदा के सासाराम और बिहार शरीफ में दो दिन से फायरिंग और बमबाजी हो रही है। नालंदा में तो गोली लगने से एक शख्‍स की मौत हो गई, जबकि दोनों जगहों पर कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस हिंसा में सासाराम, बिहार शरीफ और गया में 125 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

गया और भागलपुर में भी विवाद हुआ है। शनिवार रात मुंगेर में भी प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव हुआ। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके मामला संभाला। पुलिस के अनुसार, फिलहाल सभी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है। सासाराम पुलिस ने बताया कि बम विस्‍फोट में शनिवार रात नौ बजे छह लोग घायल हो गए। जांच में पता चला कि इनके पास ही बम था, जिसमें दो को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तीन घायलों को BHU में भर्ती कराया गया है। झोपड़ी से एक स्कूटी भी मिली है।

नालंदा में धारा 144, सासाराम में स्‍कूल-कॉलेज बंद

सासाराम में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा रद्द करनी पड़ी है। यहां पांच आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सासाराम में स्कूल-कॉलेज चार अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। पूरे नालंदा में धारा 144 लागू है और इंटरनेट बंद है। अब तक 125 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अकेले बिहार शरीफ में 77 की गिरफ्तारी हुई है, जबकि सासाराम में 32 को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बिहार शरीफ में सुरक्षाबलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं। यहां अबतक 11 FIR की गई हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: