Politics

वाराणसी : प्रियंका ने बदला रैली का नाम, अब दिया यह नाम …

प्रियंका गांधी वाड्रा काशी विश्वविद्यालय मंदिर और दुर्गा कुंड में मत्था टेक कर आशीर्वाद लेंगी

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा से पूर्व कल पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली का नाम बदलकर अब उसे किसान न्याय रैली कर दिया गया है। बता दें कि लखीमपुर के हिंसा के बाद कांग्रेस पार्टी ने इस रैली का नाम बदल दिया है। काशी में अब 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी व कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में किसान न्याय रैली की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे इस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद भी करेंगी । वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के सूत्र बता रहे हैं कि किसान ने रैली संबोधन से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा काशी विश्वविद्यालय मंदिर और दुर्गा कुंड में मत्था टेक कर आशीर्वाद भी लेंगी ।

गौरतलब है कि लखीमपुर में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुए नरसंहार के बाद उत्तर प्रदेश चुनाव के लिहाज से या प्रदेश की पहली बड़ी रैली है जिसको लेकर पूरी पार्टी ने ताकत लगा दी है बताया जा रहा है कि इस रैली में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तमाम पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इससे पहले तैयारियों का जायजा लेने खुद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा समेत कई दिग्गज काशी में डेरा जमाए हुए हैं इसी के साथ कांग्रेश पार्टी की युद्ध इकाई भी अपना पुरजोर लगाए हुए हैं।

आपको बता दें कि काशी का जगतपुर कॉलेज का या मैदान कांग्रेश के लिए हमेशा लकी माना जाता रहा है साल 2002 में 29 अक्टूबर को इसी परिसर में कांग्रेसी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेश कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया था 2004 के चुनाव में कांग्रेस ने इसी मैदान में माहौल बनाया था और 2005 में कांग्रेसका प्रदेश स्थिति जांच शिविर भी यही लगाया गया था सियासी गलियारे से या अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूर्वांचल का केंद्र माने जाने बनारस में प्रियंका धार्मिक और सियासी दौरा दोनों एक साथ कर रही हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: