
पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड में इस साल नही होगी कावड़ यात्रा
उत्तराखंड : बहुत समय से लोगो के मन में कावड़ यात्रा को लेकर बहुत से सवाल थे। लेकिन आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आखिरकार अपना फैसला सुना ही दिया।
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस साल कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ से ये फैसला आया है। सरकार के फैसले की हर जगह सरहाना हो रही है।
उत्तराखंड सरकार पर उत्तरप्रदेश और हरियाणा सरकार का दबाव था। इन दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। दोनों राज्य कांवड़ यात्रा के संचालन की तैयारी कर रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के अधिकारियों को 25 जुलाई से कांवड़ यात्रा के संचालन की तैयारी के आदेश दिए हैं।
अभी कुछ समय पूर्व ही पुष्कर सिंह धामी का एक बयान आया था जिसके चलते लगने लगा था कि इस साल शायद कावड़ यात्रा में रोक लगा दी जाए।
उन्होंने कहा था ,” कांवड़ यात्रा आस्था की बात जरूर है, लेकिन लोगों की जिंदगी भी दांव पर नहीं लगाई जा सकती।यह भगवान को भी अच्छा नहीं लगेगा कि कांवड़ यात्रा के कारण लोग कोविड से अपनी जान गवांए।
कल ही IMA उत्तराखंड ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कावड़ यात्रा रद्द करने की मांग की थी , पत्र में लिखा गया था कि लोगो की लापरवाही से ही दूसरी वेव आयी थी और अब दुबारा ये गलती नहीं करनी चाहिए।
ये भी पढ़े :- रतन टाटा : बनना चाहते थे आर्किटेक्ट और आज है देश के सबसे सफल बिजनेसमैन