TrendingUttar Pradesh

सुरक्षा के बेहतरीन माहौल में निवेश का सर्वोत्तम गंतव्य बना उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ

-17.10 करोड़ की लागत से बने गोरखनाथ थाने व 5.42 करोड़ रुपये से निर्मित एम्स थाने के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रूल ऑफ ला (कानून का राज) सुशासन की पहली शर्त है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते छह सालों में प्रदेश को अपराधमुक्त, दंगामुक्त और अराजकतामुक्त बनाकर कानून का राज स्थापित किया है। कानून का राज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश निवेश का सर्वोत्तम गंतव्य बनकर उभरा है।

सीएम योगी सोमवार शाम अत्याधुनिक व हाईटेक गोरखनाथ थाने व एम्स थाने के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण कर रहे थे। गोरक्षनाथ थाने के भवन निर्माण पर 17.10 करोड़ रुपये तथा नवसृजित एम्स थाने के भवन निर्माण पर 5.42 करोड़ रुपये की लागत आई है। गोरखनाथ थाना परिसर से दोनों थाना भवनों के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हर नागरिक हर व्यापारी सुरक्षित होता है, तभी रूल ऑफ लॉ लागू होता है। आज उत्तर प्रदेश में सभी पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाते हैं और यहां अराजकता की कोई जगह नहीं है। बकरीद, रामनवमी व ईद का त्यौहार कितने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कहीं कोई उपद्रव नहीं हुआ। कानून का राज ही आम आदमी के जीवन में परिवर्तन का माध्यम बनता है, निवेश का माहौल बनाता है। बेहतरीन सुरक्षा के माहौल से उत्तर प्रदेश को 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जब यह प्रस्ताव धरातल पर उतरेंगे तो एक करोड़ नौजवानों को नौकरी भी मिलेगी।

यूपी पुलिस ने बदली प्रदेश के प्रति लोगों की नकारात्मक धारणा

विगत 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रदेश के प्रति लोगों की धारणा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं थी तो व्यापारी और आम नागरिकों की बात ही क्या थी। 6 वर्ष पूर्व प्रदेश में अराजकता व गुंडागर्दी चरम पर थी। व्यक्ति, बालिका, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं था। पर्व और त्योहार भय व आतंक का संदेश लेकर आते थे। विगत 6 वर्षों में पुलिसिंग के क्षेत्र में हुए निरंतर कार्य से आज प्रदेश के प्रति लोगों की नकारात्मक धारणा बदल चुकी है। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है और इस माहौल से विकास की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ी है।

अब अराजकता पर लगाम कसने को लिया जा रहा यूपी पुलिस का नाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस दुनिया में सबसे बड़ा सिविल पुलिस बल है। पर, यह कार्मिकों की कमी से जूझ रहा था। विगत 6 वर्षों में हमारी सरकार ने पारदर्शी तरीके से 1.65 लाख कर्मियों की भर्ती की और इसमें 20 प्रतिशत महिला कार्मिकों की भर्ती को अनिवार्य रूप से लागू किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी का नाम अराजकता पर लगाम कसने के लिए सम्मान के साथ लिया जाता है। देश के अन्य राज्यों में चुनाव व अन्य सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी की मांग की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतरीन बनाने के लिए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को तो आगे बढ़ाया ही है, पुलिस की ट्रेनिंग क्षमता को भी तीन गुना किया है।

हर थाने में महिला हेल्प डेस्क का किया गठन

सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति का विशेष अभियान शुरू किया गया। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया। महिला पुलिसकर्मी पंचायत स्तर तक जाकर महिलाओं की समस्याएं सुन रही हैं और उनके समाधान का प्रयास कर रही हैं।

हर जिले में होगा साइबर थाना

मुख्यमंत्री ने कहा किउत्तर प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में 18 रेंज में साइबर थानों की स्थापना हो चुकी है। जबकि पूर्व में यह संख्या मात्र दो थी। आने वाले समय में हम हर जिले में साइबर थाना बनाएंगे। इसके साथ ही रेंज स्तर पर फॉरेंसिक लैब बनाए जा रहे हैं। इसी सत्र में प्रदेश का पहला पुलिस फॉरेंसिक इंस्टिट्यूट भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में जीआरपी थानों को मिलाकर सभी 1585 थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की कार्यवाही को हम तेजी से बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसडीआरएफ की तीन बटालियन आपदा में पूरी तन्मयता से कार्य कर रही हैं। स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स मेट्रो, एयरपोर्ट व अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण सेवा दे रही है। सीएम ने कहा कि हाइटेक सिटी के लिए हाईटेक थानों व हाईटेक पुलिसिंग का होना आवश्यक है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को स्मार्ट पुलिसिंग से पूरा कर सकते हैं। प्रदेश सरकार यूपी पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग को ओर अग्रसर कर रही है।

लगभग जीरो आएगा गोरखनाथ थाने की बिजली का बिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखनाथ थाने का बिजली बिल लगभग जीरो आएगा। यहां सोलर पैनल लगाए गए हैं। आम के आम गुठलियों के दाम की तर्ज पर इस भवन की छत का उपयोग सोलर पैनल लगाने में किया गया है। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: