
Start-Up
StartUps: जानें स्टार्टअप्स CARS24 के बारें में, जिसके बाद कार बेचना और खरीदना हुआ आसान
ऑनलाइन पोर्टल्स के आने से पहले कार बेचना एक कठिन काम हुआ करता
ऑनलाइन पोर्टल्स के आने से पहले कार बेचना एक कठिन काम हुआ करता था। ऐसा ही एक पोर्टल है CARS24, जिसे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एंडोर्स करते हैं। विक्रम चोपड़ा, मेहुल अग्रवाल, गजेंद्र जांगिड़ और रुचि अग्रवाल द्वारा स्थापित, CARS24 ऑनलाइन कार खरीदने और बेचने पर केंद्रित एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य कारों की पूरी खरीद और बिक्री प्रक्रिया को आसान और एफिशियंट बनाना है।
Cars24 भारत का नंबर 1 कार बेचने और खरीदने वाला प्लेटफॉर्म है। जिसकी स्थापना 2015 में विक्रम चोपड़ा ने की थी। Cars24 आपको सेकेंड हैंड कार को परेशानी मुक्त बेचने या खरीदने में सक्षम बनाता है। इस प्लेटफॉर्म के पूरे भारत में 100 से अधिक ऑफलाइन स्टोर हैं, जो एक व्यक्ति को Cars24 कर्मचारियों से सीधे परामर्श के साथ अपनी कार के मूल्य का मूल्यांकन करने में सक्षम बनाता है। Cars24 ने एक विज्ञापन अभियान भी लांच किया था, जिसका नाम था #ByeByeDrive। जो ‘आपकी कार’ से आपके भावनात्मक जुड़ाव पर केंद्रित था।
Startup Name | CARS24 |
Headquarter | Gurgaon, India |
Sector | Automotive ecommerce |
Founders | Gajendra Jangid, Mehul Agrawal, Ruchit Agarwal, Vikram Chopra |
Founded | August 2015 |
Parent Organization | Global Car Group |
Valuation | $3.3 Billion (December 2021) |
Revenue | $371 Mn (FY21) |
Funding | $1.52 bn (December 2021) |
Parent Organization | Global Car Group |