
महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक के 99 लोगों की हुई मौत
मुंबई : महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खनल जारी है और पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ अब तक राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से कुल 99 लोगों की जान जा चुकी है।
ये भी पढ़े :- क्या Sushmita Sen ने की कर ली Lalit Modi से शादी? जाने यहां…
बचाव कार्य के लिए तैनात की गई NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमें
महाराष्ट्र में बारिश के चलते NDRF की 14 और SDRF की 6 टीमों को तैनात किया गया है। पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 99 पहुंच गई है और 181 जानवरों की मृत्यु हुई है। 7,963 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन पालघर, पुणे और सतारा ज़िले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रतनागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक, कोल्हापुर, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में आज येलो अलर्ट जारी किया गया। देखे वीडियो ….
#WATCH | Maharashtra: Vaitarna River in Palghar swells as the region continues to receive incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/SL0w5CZNmh
— ANI (@ANI) July 14, 2022