TrendingUttar Pradesh

यूपी: सदन में अखिलेश यादव के साथ बैठेंगे शिवपाल, मुख्य सचेतक ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

शिवपाल सिंह यादव की सीट बदलने के लिए मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का पार्टी में लगातार कद बढ़ रहा है। पहले पार्टी का राष्ट्रीय महसचिव बनाया गया। इसके साथ ही अब अखिलेश यादव ने एक और बड़ा फैसला लिया है। विधानसभा में शिवपाल सिंह यादव नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के साथ बैठेंगे।
शिवपाल सिंह यादव की सीट बदलने के लिए मुख्य सचेतक डॉ. मनोज पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इससे पहले अखिलेश यादव के बगल में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद बैठते थे। शिवपाल सिंह यादव दूसरी लाइन में रविदास मेहरोत्रा के बगल में बैठते थे। वहीं आजम खां की सीट पर अवधेश प्रसाद बैठेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: