IndiaIndia - WorldTrending

इन राज्यों में बन रहे मॉनसून की वापसी के संकेत, जानें अपने राज्य का मौसम पूर्वानुमान..

नेशनल डेस्क :  देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है।

क्योंकि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया चक्रवातीय दबाव केंद्र बन रहा है। अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के बाद नया चक्रवातीय क्षेत्र बनने से इस हफ्ते कुछ राज्यों में मध्यम से तेज बारिश होगी। आईएमडी के मुताबिक, 18 अक्तूबर को उत्तरी अंडमान सागर और आस-पड़ोस के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है।

ये भी पढ़े :- Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष पड़ के लिए मतदान जारी, उत्तराखंड में 225 प्रतिनिधि डालेंगे वोट

यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम-मध्य की ओर बढ़ेगा और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जाएगा। इसकी वजह से देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। 17 अक्तूबर को कर्नाटक और 18-20 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

इधर, महाराष्ट्र के औरंगाबाद, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, पुणे, कोल्हापुर आदि जिलों में मध्यम बारिश के साथ आंधी चल सकती है। जबकि तेलंगाना में आगामी पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: