
इस तारीख को उत्तराखंड दौरे पर जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म, दून विवि के दीक्षा समारोह में होंगी शामिल
देहरादून : आज राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। यह पूरा कार्यक्रम नौ दिसंबर को किया जाएगा। शासन और प्रशासन राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।
आपको बता दे राष्ट्रपति पद पर शपथ लेने के बाद मूर्म का यह पहला उत्तराखंड का पहला दौरा हैं। नौ दिसंबर को जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेगी। इसके बाद विशेष सुरक्षा के साथ दून विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में भाग लेने आएंगी। इस अवसर पर वह छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगी और तीस मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।
ये भी पढ़े :- गोमती रिवर फ्रंट घोटाला: शिवपाल समेत दो वरिष्ठ अफसरों की भूमिका की पड़ताल शुरू
दीक्षा समारोह को लेकर दून विवि में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति का संभावित कार्यक्रम मिल गया है। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के पहली बार उत्तराखंड आगमन को लेकर मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने सोमवार दोपहर बाद अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।