Trending

गले में जमा हो गया है कफ तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खा, मिलेगी जल्द राहत

हेल्थ डेस्क :  सर्दी के मौसम में खांसी जुकाम बुखार तो हो ही जाता है। वहीं अगर ध्यान ना दें तो गले में कफ जमा होने लगता है और तकलीफ बढ़ने लगती है। अगर ऐसा हो रहा है तो आप इसका जल्द इस्तेमाल करें। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी टिप्स जिसके इस्तेमाल से आपको जल्द आराम मिलेगा।

ये भी पढ़े :- जिन्हें कम भूख लगती है वे करें पान का सेवन, मिलेंगे ये फायदे

गरारे करना ना भूलें
गले में अगर कफ जमने लगा है तो ध्यान से गरारे करना ना भूलें। गरारे आपको काफी लाभ देगा। आप एक गिलास पानी में नमक मिलाएं चाहें तो आप थोड़ी हल्दी भी मिला सकते हैं। इससे गरारे करने में जल्द आराम मिलेगा।

प्याज और नींबू का रस
कफ से छुटकारा पाने के लिए प्याज और नींबू का रस काफी लाभकारी होता है। एक प्याज को काट लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। दोनों को मिक्स करके सेवन करें इससे कफ की समस्या नहीं होगी।

ये भी पढ़े :- किडनी के लिए बेहद नुकसानदेह है इन चीजों का सेवन, आज ही छोड़ें..

लेमन टी का करें सेवन
गले में कफ जम गया है तो आप लेमन टी भी पी सकते हैं। इसमें पाए जाने वाला सिट्रिक एसिड गले को राहत देता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: