TourismTrending

G-20 Summit : अब 10 बजे तक कर सकेंगे ताज का दीदार, केंद्रीय संस्कृति मंत्री से मिले पर्यटन उद्यमी

आगरा के पर्यटन उद्यमियों ने दिल्ली में ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की। और उनसे ताजमहल को रात 10 बजे तक खोलने को लेकर मांग उठाई।

फिलहाल, संस्कृति मंत्री ने जनवरी में अधिकारियों के साथ आगरा आने का वादा किया है। गौरतलब है कि, अगले साल जी-20 की मेजबानी करते हुए आगरा में संस्कृति कोर ग्रुप की दो दिनों तक बैठकें होंगी।

जी-20 समूह में शामिल 20 देशों का इंगेजमेंट ग्रुप 9 और 10 फरवरी को आगरा आएगा, जिसमें 250 विदेशी मेहमान शामिल होंगे। ये सभी 20 देशों के उद्यमियों, श्रम संगठनों, वैज्ञानिकों, बुद्धिजीवियों के अलावा युवा और महिलाओं के समूह हैं जो भविष्य की नीतियों पर मंथन करेंगे। आगरा के एक होटल में इनकी कॉन्फ्रेंस होगी।

बताते चलें कि, जी-20 की मेजबानी करते हुए भारत साल भर में करीब 750 बैठकें अलग-अलग शहरों में करेंगे। आगरा में इंगजेमेंट ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक 9 और 10 फरवरी को होगी। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इनके बाद अगस्त में 20 देशों के मंत्रियों का समूह आगरा आएगा। जिसमें कई राष्ट्र अध्यक्ष भी शामिल हो सकते हैं। ताजमहल भ्रमण के साथ आगरा अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं का केंद्र रहेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: