
मध्यप्रदेश बनाया वैक्सीनेशन में बनाया रिकार्ड
शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाये गये रिकार्ड टीकाकरण अभियान के लिये प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत
शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाये गये रिकार्ड टीकाकरण अभियान के लिये प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि शत-प्रतिशत पात्र लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज शीघ्र दी जाएं। इस महत्वपूर्ण कार्य में लोगों का सहयोग भी आवश्यक है। बुधवार को चलाए गए टीकाकरण अभियान में रात नौ बजे तक 12 लाख 58 हजार 125 नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। मध्यप्रदेश की जनभागीदारी के मॉडल ने प्रदेश की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
प्रदेश के 80 प्रतिशत जनता का हुआ टीकाकरण
राज्य में बुधवार को 11,000 से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण के सभी इंतजाम किए गए। सुबह नौ बजे से ही लोग टीकाकरण के लिए केंद्र पर आने लगे, जो दिन भर शुरू हुआ। जनभागीदारी से टीकाकरण अभियान काफी सफल रहा। अब तक 5 करोड़ 15 लाख 21 हजार 933 नागरिकों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है और 4 करोड़ 7 लाख 92 हजार 205 नागरिकों को दोनों खुराक दी जा चुकी है।
दिसम्बर माह के अंत तक सभी का वैक्सीनेशन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमारा लक्ष्य मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों को दिसंबर के अंत तक कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक उपलब्ध कराना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 16 व 22 दिसंबर को पुन: टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक धर्मगुरुओं, गैर सरकारी संगठनों, कोरोना स्वयंसेवकों सहित सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। टीकाकरण के लिए सभी वर्ग प्रेरक बन रहे हैं।