PoliticsTrending

UP Election 2022: कांग्रेस ‘यूथ मेनिफेस्‍टो’ परीक्षाओं के फॉर्म फ्री और बस, ट्रेन यात्रा मुफ्त- प्रियंका गाँधी

फॉर्म शुल्‍क होंगे माफ और बस-ट्रेन की यात्रा होगी फ्री

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारियों में जोर-शोर से जुटी है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘यूथ मेनिफेस्‍टो’ (युवा घोषणा पत्र) जारी कर दिया है। यह मेनिफेस्‍टो कांग्रेस महास‍चिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने जारी किया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया कि ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है। उन्होंनने कहा कि युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे।

फॉर्म शुल्‍क होंगे माफ और बस-ट्रेन की यात्रा होगी फ्री

प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे जाएंगे। माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा। संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: