TrendingUttar Pradesh
UP Budget : बजट देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में अहम भूमिका निभाएगा- सीएम योगी
साल 2016-17 में यह करीब 3 लाख 40 हजार के आसपास था। हमने बजट के दायरे को बढ़ाया है।

लखनऊ : योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला आम बजट विधानसभा में पेश कर दिया है। बजट के बाद CM योगी ने प्रेस कॉफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा, यह बजट यूपी को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। यह बजट 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए मजबूत आधारशिला साबित होगा। आज का बजट 6 लाख 90 हजार से ज्यादा का है। साल 2016-17 में यह करीब 3 लाख 40 हजार के आसपास था। हमने बजट के दायरे को बढ़ाया है।
सीएम ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के निर्देशन में आगे बढ़ रहा है। बजट हर बार किसी न किसी थीम पर आधारित रहा है। पहला बजट अन्नदाता किसान को समर्पित था। 21-22 का बजट स्वावलंबन से सशक्तिकरण को समर्पित था।2022-23 का अंत्योदय को और आज का बजट उत्तर प्रदेश के त्वरित सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर का बजट है।