Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : आग लगने से ब्लास्ट हुआ सिलेंडर , पांच मकान जलकर राख 

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र धरसींवा से आगजनी की घटना सामने आई है। धरसीवां के कूंरा नगर में शुक्रवार की सुबह भोजन बनाते वक्त सिलेंडर में आग लगने से गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग ने पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : ऑक्सीजन खत्म होते-होते अटकी 50 मरीजों की सांसें 

घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।  मौके पर 112 टीम पहुंच कर फायर ब्रिगेड को तत्काल इसकी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची, तब जाकर आग पर काबू पाया गया। डायल 112 और फायर ब्रिगेड की सतर्कता से आग पर काबू पाया गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।  

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कुंरा में भोजन बनाते समय एक घर में सिलेंडर में आग लग गई, जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैला कि बगल वाले मकानों को भी अपने चपेट में ले लिया और वहां रखा एक और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

यह भी पढ़ें : यूपी में जल्द लगेंगे 125 ऑक्सीजन प्लांट 

सब कुछ जलकर हो गया राख 

इस घटना में गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं, इस घटना में आधा दर्जन मजदूर परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो गया. अब उनके सामने न छत बची और न कुछ बनाने का सामान बचा है. नागरिकों ने शासन प्रशासन से मजदूर वर्ग की तात्कालिक सहायता की भी मांग की है

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: