world

यूक्रेन का दावा- इस तारीख पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा रूस

लेकिन दोनों ही देश किसी नतीजे पर नहीं आना चाहते हैं।

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के युद्ध को एक साल का समय पूरा होने वाला है। लेकिन दोनों ही देश किसी नतीजे पर नहीं आना चाहते हैं।

इसी बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलकेसी रेजनीकोव ने बड़ा दावा किया है, रेजनीकोव ने कहा कि, 24 फरवरी या उसके आसपास रूस, यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। बता दें कि रूस के यूक्रेन पर हमले को आगामी को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। ऐसे में रूस, यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है।

इसके अलावा रेजनीकोव ने संभावना जताई है कि, 23 फरवरी को रूस अपने सैन्य दिवस के दिन भी यूक्रेन पर भयंकर अटैक कर सकता है। इस हमले के लिए रूस करीब पांच लाख सैनिकों को इकट्ठा कर रहा है। गौरतलब है कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते साल सितंबर में तीन लाख सैनिकों की बॉर्डर पर तैनाती का एलान किया था।

UP Board Exam 2023: बोर्ड ने परीक्षा में किया बड़ा बदलाव, अब कॉपियों के हर पन्ने पर लिखना होगा अनुक्रमांक

वहीं अब यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने कहा है कि, यह आंकड़ा तीन लाख से भी काफी ज्यादा है। वहीं अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट स्टडी ऑफ वॉर ने दावा किया है कि रूस यूक्रेन के पूर्वी भाग में बड़ा हमला कर सकता है। हालांकि यूक्रेन ने भी रूस को कड़ी टक्कर देने की बात कही है। यूक्रेन के खूफिया विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सैनिकों को निर्देश दिया है कि, बसंत से पहले वह डोनबास इलाके पर अपना कब्जा करें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: