स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट हो या हॉकी, न्यूजीलैंड की टीम ने पिछले कुछ सालों में भारतीय फैंस का दिल ना जाने कितनी बार तोड़ा है। इस वजह से अब जब वुमेंस अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होने जा रहा है तो भारतीय फैंस की धड़कने फिर एक बार तेज हो गई है। जी हां, अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2023 की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमों की तस्वीर साफ हो गई है।
Republic Day : दिल्ली सीएम केजरीवाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड द्वारा भारतीय फैंस का दिल तोड़ने का सिलसिला 2019 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ जब कीवी टीम ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया को धूल चटाई, उस वर्ल्ड कप में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट का दृश्य आज भी हर भारतीय फैंस को याद होगा। इसके बाद न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी भारत को धूल चटाई। क्रिकेट के मैदान के बाहर जब हॉकी फील्ड पर दोनों देशों की टीमें भिड़ी तो यहां भी न्यूजीलैंड ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ा।