Delhi

Republic Day : दिल्ली सीएम केजरीवाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

दिल्ली : हमारा देश आज गनतंत्र दिवस की 74 वीं वर्षगाँठ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश भर में विभिन्न समारोहों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज गणतंत्र दिवस की परेड हो रही है। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने अपने आवास पर ध्वज फहराया , साथ गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाए भी दी।

CRPF के जवान और परिवार के सदस्यों संग सीएम केजरीवाल ने फहराया तिरंगा 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर CRPF के जवानों, परिवार एवं सभी सहयोगियों के साथ तिरंगा फहराया। साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।

ये भी पढ़े :- जम्मू-कश्मीर : गणतन्त्र दिवस पर बर्फीले तूफ़ान के बीच भारतीय जवानों ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

डिप्टी सीएम ने भी फहराया तिरंगा

इसके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया। डिप्टी सीएम ने कहा कि, ”हमारे गौरवमय तिरंगे को सलामी, व उन लाखों देशभक्तों को नमन जिनकी दशकों की क्रांति ने देश को आज़ाद कर इस गौरवमयी लोकतंत्र की स्थापना को मुमकिम बनाया।”

मनीष सिसोदिया ने दी गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि, ”भारत गणतंत्र तिरंगे के नीचे खड़े उन करोड़ो लोगो के पराक्रम से बना है,जिन्होंने हमारे तिरंगे की शान में अपना सर्वस्व कुर्बान किया। गणतंत्र दिवस पर हमारी आन-बान-शान इस तिरंगे को हम सबका सलाम। प्रण लेते है हमेशा तिरंगे के साये मे खड़े हर देशवासी की बेहतरी के लिए काम करेंगे।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: