
राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, जानिए मौसम पूर्वानुमान
देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से लोगों को निजात मिल गया है। हालांकि, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं आज का मौसम का हाल।
दिल्ली का मौसम
आज देश की राजधानी दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही धूप निकलेगी। बीच-बीच में बादल भी छाए रहेंगे। वहीं मौसम विभाग की माने तो आज और कल दिल्ली में तेज हवा चलने की पूरी संभावन है। इसी के साथ दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में आने वाले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन तेज धूप निकलेगी। इसके साथ ही यहां गर्मी बढ़ेगी। वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में एक और नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 7 और 8 मार्च को देखने को मिल सकता है। जिसके कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदा-बांदी होने की पूरी संभावना है।
बिहार का मौसम
बिहार में अब मौसम बदल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। अगर तापमान की बात करे तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पंजाब का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 6 मार्च से 9 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेगा। आज तेज हवा चलेगी। 7 मार्च को बारिश भी हो सकती है। इसी के साथ राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहेगा।
जम्मू-कश्मीर का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। लेकिन दोपहर के बाद बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। बता दें कि कल भी यानी 6 मार्च को भी बादल छाए रहेंगे। और 7 मार्च तक सामान्य से भारी बारिश या बर्फबारी कई हिस्सो में हो सकती है।