
लखनऊ: पार्टी के बत्तर हाल पर राजस्थान में देशभर के चुनिंदा नेताओं के साथ चिंतन मनन कर चुकी कांग्रेस का दो दिवसीय चिंतन शिविर आज से शुरू हो रहा है इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस चिंतन शिविर में प्रियंका गांधी वाड्रा विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार की समीक्षा भी करेंगी। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी।
मोनालिसा ने बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखें फोटो ….
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज 1 जून को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं | इस क्रम में प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं | वे यहां कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी | इसके बाद 2 जून को दिल्ली के लिए रवाना होंगी | विधानसभा चुनाव के बाद प्रियंका का पहला लखनऊ दौरा है |
केके के निधन पर ममता ने की घोषणा, कोलकाता हवाई अड्डे पर केके को बंदूक की सलामी