सामने आई भारती सिंह के बेटे की पहली तस्वीर, फैन्स बोले- भारती के ऊपर गया है
भारती सिंह(Bharti Singh) हाल ही में मां बनी हैं। 3 अप्रैल के उनके बेटा हुआ था। जिसका नाम हर्ष और भारती ने मिलकर लक्ष्य रखा है। वहीं तकरीबन चार महीने बाद भारती सिंह ने बेटे का चेहरा अब फैन्स को दिखाया है। भारती हर्ष और लक्ष्य की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैन्स इस फैमिली फोटो की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
ये भी पढ़े :- सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका और रणवीर की रोमांटिक तस्वीरें, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन
वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है की भारती ऑफ व्हाइट वन पीस में दिखाई दे रही हैं। वहीं हर्ष व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं और दोनों का नन्हा बच्चा ऑफ व्हाइट कलर के कपड़े में लिपटा दिखाई दे रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा लक्ष्य कितना क्यूट है तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा- भारती के ऊपर गया है एकदम।
ये भी पढ़े :- उर्फी जावेद ने पहनी रेजर से बनी ड्रेस, फैन्स बोले – ऐसे एक्पैरिमेंट करना भारी ना पड़ जाए…
आपको बता दें की भारती सिंह पंजाब की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज से की थी। आज वे एक जानी मानी कॉमेडियन और शो होस्ट हैं।