सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दीपिका और रणवीर की रोमांटिक तस्वीरें, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन
इन दिनों रणवीर सिंह(Ranveer singh) का शो रणबीर वर्सेज वाइल्ड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनका ये शो 8 जुलाई को नेटफ्लिक्स(netflix) पर रिलीज किया गया था। इस शो में वे कितनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने फैन्स को दी थी। साथ ही बेयर ग्रिल्स ने उनका उत्साह बढ़ाया और इस परेशानियों से आगे निकले के लिए प्रोत्साहित किया।
ये भी पढ़े :- बाली में सर्फ करते नजर आई अभिनेत्री लीजा हेडन, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन, देखे तस्वीरें
वहीं हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में वे कहते हैं की दीपिका वर्सेज वाइल्ड। दोनों साथ में वेकेशन मनाने के लिए निकले हैं। कभी दोनों के पैरों के निशान दिख रहे हैं तो कभी लोकल फूड खाने के लिए बाहर निकलते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह सर्कस फिल्म में नजर आने वाले हैं। जो जल्द ही रिलीज होने को तैयार है। वहीं दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।