India - WorldTrending

Teacher’s Day: देश के 75 शिक्षकों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

किसी ने शराबियों से लड़कर बच्चों को पढ़ाया तो किसी ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी

नई दिल्‍ली: शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को देशभर के 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को पुरस्कार में 50 हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल दिया गया।

इन राज्‍यों को शिक्षकों को किया गया सम्‍मानित

राजस्थान- राज्य की दो टीचर्स को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। एक अलवर जिले की आशा सुमन और दूसरी जोधपुर में प्रिंसिपल डॉ. शीला आसोपा हैं।

उत्‍तर प्रदेश- राज्य के फतेहपुर जिले की आसिया फारुकी, मेरठ के सुधांशु शेखर और बुलंदशहर के चंद्र प्रकाश को भी पुरस्कार मिला।

छत्तीसगढ़– राज्‍य के चतरा जिले के मो. एजाजुल हक और कोडरमा स्थित सैनिक स्कूल के मनोरंजन पाठक को भी राष्ट्रपति सम्मान दिया गया।

हरियाणा- सत्यपाल राज्य के इकलौते शिक्षक हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है। राज्य के रेवाड़ी जिले के टीचर सत्यपाल सिंह कक्षा तीसरी से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए किताबें भी लिख चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश– राज्‍य के इकलौते शिक्षक विजय कुमार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए गए। विजय कांगड़ा जिले के मोहटली स्कूल में गणित के लेक्चरर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

मध्यप्रदेश- राज्‍य के पांच शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें इंदौर की चेतना खंबेटे, भोपाल के यशपाल सिंह, दतिया के रविकांत मिश्रा, रतलाम की सीमा अग्निहोत्री और नर्मदापुरम की सारिका घारू शामिल हैं।

 

Teacher’s Day: देश के 75 शिक्षकों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: