
Trending
Uttarakhand : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने जारी की नए पदाधिकारियों की सूची, देखे लिस्ट
दिल्ली : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) द्वारा हरी झंडी देने के बाद आज उत्तराखड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट(Mahendra Prasad Bhatt) ने नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की है। भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई टीम में आठ प्रदेश मंत्री, तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश उपाध्यक्ष को जगह दी है। नई टीम में तीनों महामंत्री बदल दिए गए हैं। एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर भी बदलाव किया गया है।