
EntertainmentTrending
बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप हुई ‘विक्रम वेधा’,जानिए अब तक की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क : ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। चलिए जानते हैं फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन क्या है। यह फिल्म तमिल की इसी नाम की बनी है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म को आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। नतीजतन यह फिल्म फ्लॉप हो गयी।

दरअसल, फिल्म विक्रम वेधा ने चौथे दिन करीब 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं पहले दिन फिल्म ने 10.58 करोड़ का कलेशन किया था और दूसरे दिन 12.51 करोड़, तीसरे दिन 13.85 करोड़ का बिजनेस किया था।इसी के साथ कुल मिलाकर फिल्म ने करीब 40 करोड़ का कलेक्शन किया है। आपको बता दें कि, फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ राधिका आप्टे और रोहित सराफ लीड रोल में है।