
भारत ने चीनी निर्यात पर लगे प्रतिबन्ध को एक साल के लिए बढ़ाया, जानिए निर्यातकों क्या होगा फायदा ?
नेशनल डेस्क : भारत की केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर लगाए गये प्रतिबंध को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस अवधि को अक्टूबर 2023 तक कर दिया गया है। बता दें कि भारत गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। अधिकारियों ने कहा है कि, देश में इस बार गन्ने की रिकॉर्ड पैदावार होने की उम्मीद है। इससे भारत के लिए 80 लाख टन शुगर के निर्यात का मौका बन सकता है।
भारत में शुगर सीजन 2022-23 में 2.75 करोड़ टन चीनी की खपत का अनुमान है। इसमें से 45 लाख टन चीनी का इस्तेमाल मिल्स इथेनॉल बनाने के लिए करेंगी. इसके अलााव 60 लाख टन का चीनी को वार्षिक बचत स्टॉक के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा।
ये होगा चीनी निर्यातकों को फायदा
प्राप्त जानकरी के मुताबिक़, निर्यातकों ने 2022-23 के लिए पहले ही 4 लाख टन रॉ शुगर के निर्यात के लिए सौदा कर लिया है। मौजूदा मार्केटिंग वर्ष में भारत ने चीनी के निर्यात को 1.12 करोड़ तक सीमित कर दिया है ताकि बढ़ती हुई कीमतों को काबू किया जा सके। गौरतलब है कि भारत काफी ऊंची महंगाई दर से जूझ रहा है। हाल ही में देश ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही चीनी के निर्यात पर भी लगाम कसी थी।