
UP Election 2022: भाजपा ने जारी की लखनऊ प्रत्याशियों की सूची, स्वाति सिंह का टिकट कटा
भारतीय जनता पार्टी ने भी लखनऊ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी में एक और लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी में आज समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के द्वारा जारी की गई लखनऊ विधानसभा की सभी 9 सीटों के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी लखनऊ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि सबसे खास बात यह है कि राजधानी की सबसे एएमसी लखनऊ कैंट और विधानसभा चुनाव के लिए सबसे गर्म आ गए में सीट बनी सरोजिनी नगर से मंत्री रही स्वाति सिंह का टिकट कट चुका है उनके स्थान पर सजनी नगर से राजेश्वर सिंह को टिकट दिया गया है।
गौरतलब है कि सरोजनी नगर और लखनऊ कैंट भारतीय जनता पार्टी के लिए गले की हड्डी बन चुकी थी। लखनऊ कैंट के लिए जहां पर आगरा से सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार थी तो वहीं सरोजनी नगर से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष यानी स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह भी लगातार पर टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे थे लेकिन अधिक मंथन के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी की सभी विधानसभा सीटों प्रत्याशियों के साथ-साथ 17 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि इन 17 प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी में मलिहाबाद विधानसभा सीट से केंद्र में मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जया कौशल का टिकट काटकर उनके स्थान पर जय देवी को टिकट दिया है।