Delhi

मौसम विभाग ने जतायी राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना

तमिलनाडु तट के करीब पहुंचने के कारण देशभर में कई मौसमी प्रणालियां देखने को मिल रही है। इसका असर तीनों दिनों तक कई राज्योंर में देखने को मिलेगा।

 

 

 

तीन दिनों में बारिश की संभावना

 

 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इन तीन दिनों में जहां पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के आसपास के हिस्सों से लेकर राजस्था न, हरियाणा, कर्नाटक तमिलनाडु और दिल्लीष एनसीआर में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के पश्चिमी भागों पर भी विकसित हुआ है। और अंत में एक उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा के आंतरिक कर्नाटक से राजस्थान तक महाराष्ट्र और पश्चिम मध्य प्रदेश में विकसित होने की उम्मीद है। जिसके कारण दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के आसपास के हिस्सों में 7 मार्च को हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है।

 

 

गरज के साथ बारिश की संभावना

 

 

वहीं स्कााईमेट के अनुमान के मुताबिक, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत में मौसम लगभग शुष्क रहेगा। हालांकि 10 मार्च को छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। ये गतिविधियां बहुत हल्की होंगी, और यह एक या दो स्थानों पर हो सकती है।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: