Delhi

दिल्ली : तेज बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर, बढ़ सकता है जलस्तर, जारी हुआ अलर्ट

देश में मानूसन अपने चरम पर है। भारी बारिश के चलते देश के कई राज्‍यों में स्थिति बहुत ही अधिक भयावह हो गई है। वहीँ बारिश की वजह से देश के कई हिस्सों में भूस्‍खलन (Heavy Rains-Landslide) के मामले सामने आये हैं।

पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के चलते यमुना नदी इस वक्त उफान पर है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से पहले से ही हालत खराब है। शहर में बहुत ही अधिक जलभराव हो गया है।

दिल्ली पहले ही जलभराव की समस्या से जूझ रही थी। लेकिन अब हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली की यमुना नदी की तरफ तकरीबन 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ऐसे में अब दिल्ली में जलभराव की समस्या और अधिक बढ़ने की आंशका जताई जा रही है।

1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी आने से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। बढ़ते जलस्तर की वजह से दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी दी है। इसके साथ ही यमुना के मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से पहले से ही हालत खराब है। शहर में बहुत ही अधिक जलभराव हो गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: