India Rise Special

Russia Ukraine war : यूक्रेन से भारत लौटे छात्र ने सुनाई दहशत की दास्तां

देहरादून। यूक्रेन और रूस के बीच छिड़े युद्ध के बीच भारतीय छात्र स्वदेश लौट रहे है। इसमें यूक्रेन से भारत लौट छात्रों ने अपना दर्द बयां किया है।

 

 

चंद्रबनी के रहने वाले शैक्षणिक सलाहकार अताउल्लाह बताया कि, ” वह दिसंबर में छात्रों को लेकर इवानो गए थे। कभी सोचा भी नहीं था कि वहां इन हालात का सामना करना पड़ेगा। 24 फरवरी की सुबह को याद करते कहते हैं कि करीब पांच बजे दो-तीन किमी दूर धमाका हुआ। एयरपोर्ट और सैन्य क्षेत्र पर मिसाइल गिरी थी। सब बच्चे काफी डर गए थे। एकाएक साइरन बजने लगा। सबको बंकर में जाने के लिए कहा गया। दो दिन बाद हमने वहां से बस की। अपने छात्रों और दोस्तो को लेकर वहां से रोमानिया बार्डर की तरफ निकल गए। पता नहीं था कि बार्डर तक पहुंच भी पाएंगे या नहीं। रास्ते मे कुछ भी हो सकता था। बार्डर से पहले 10-15 किमी पहले तक जाम था। बस ने सभी को वहीं छोड़ दिया। हम अपने सामान के साथ भीषण ठंड में रात को बार्डर तक पहुंचे। वहां तीन हजार से अधिक छात्र पहले से ही पहुंचे थे। जैसे-तैसे एंट्री हुई। तब हम रोमानिया पहुंचे। 2 दिन रोमानिया के शेल्टर होम में रुके। कहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। वहां हमारे ऊपर क्या बीती बयां नहीं कर पा रहा हूं।”

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: