TrendingUttar Pradesh

1 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू , सीएम योगी करेंगे स्वागत

मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर को ही ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे। और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में रात्रि प्रवास करेंगे।

नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (MURMU) 1 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद ग्रेटर नोएडा (NOIDA) उनका पहला आगमन होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर( INDIA EXPO MART)  में आयोजित हो रहे ‘वाटर वीक’ (WATER WEEK) का शुभारंभ करेंगी। बताया जा रहा है कि, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ खुद उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर को ही ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे। और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में रात्रि प्रवास करेंगे।
इधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट तैयारियों में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण में बैठक की गई है। द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में हेलीपैड पर उतरेंगी। हालांकि उनके लिए सड़क मार्ग से आवागमन को लेकर भी पुलिस तैयारी कर रही है।
वहीं इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की भी संभावनाएं जताई जा रही थीं, लेकिन अभी तक उनके कार्यक्रम की कोई कनफर्मेशन नहीं आई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: