
कम उम्र में हार्ट अटैक की क्या हो सकती है वजह, जानिये इससे जुडी कुछ ख़ास बातें
आज कल कम उम्र में ही कई लोग हार्ट के मरीज बन रहे हैं। वैसे तो इसके कई कारण हो सकते हैं। लोगों की बदलती लाइफस्टाइल और लापरवाही इसकी एक प्रमुख वजह है। हम क्या खा रहे हैं, इसका हम पर क्या प्रभाव पड़ेगा ये सब हम भूल जाते हैं। शरीर समय-समय पर हमें संकेत देते रहता है, इसको समझते रहने से कई बार हम आने वाली दिक्कतों को पहले ही कमजोर कर देते हैं। कम उम्र में हार्ट अटैक आने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको अपने शरीर में कुछ खास लक्षण दिखते हैं तो पास के किसी डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
ये भी पढ़े :- जानिये बिना आइस के कैसे कम करें पैर की सूजन, करना होगा ये काम
युवाओं को क्यों आता है हार्ट अटैक
तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में हम कई बार खुद को समय देना भूल जाते हैं। जिससे युवाओं में हार्ट अटैक से मौत के कारण तेजी से बढ़े हैं। इसलिए हार्ट अटैक के लक्षण को नजरअंदाज ना करें।
ये हैं हार्ट अटैक से जुड़े लक्षण
सीने या बाहों में दर्द होना।
सिर, दांत या जबड़े में दर्द होना।
कंधों में दर्द।
लगातार खांसी आना।
असामान्य तरीके से दिल की धड़कन बढ़ना।
सांस लेने में परेशानी होना।
थकान के साथ-साथ पसीना आना।
अचानक तेजी से चक्कर आना।
अगर आप दिल के रोगों से दूर रहना चाहते हैं, तो खाने में भरपूर पोषण लें। ये आपके दिल का भी ख्याल रखेगा और आपको स्वस्थ भी रखेगा।
ये भी पढ़े :- सुबह उठकर इस फल को खाना शुरू कर दें, तो शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा
हेल्दी डाइट में ये चीजें करें शामिल
आप हमेशा कोशिश करें कि अच्छी डाइट लें जो नियमित रूप से फॉलो की जा रही हो। इसके लिए आप हरी सब्जियों को अपने डाइट प्लान में सबसे ऊपर जगह दें। फल जरूर खायें, हो सके तो फाइबर युक्त अनाज लें। प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें.
धूम्रपान को कहें ना
आप ये जानते ही होंगे कि धूम्रपान हमारी सेहत पर क्या असर करता है। ये कई तरह से हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक है। साथ ही कई बीमारियों का कारण है। धूम्रपान, रक्त को चिपचिपा बनाता है। जिससे अधिक थक्कों का विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है, जो दिल के दौरे जैसे खतरों को न्योता दे सकता है।
ये भी पढ़े :- स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है जामुन, इस के सेवन से दूर होंगी ये बीमारियां
अच्छी नींद रखती है सेहत का ख्याल
आपने महसूस किया होगा कि अगर रात में नींद ठीक से ना आये या फिर हम लेट सोएं, तो उसका असर आपको सुबह देखने को मिल ही जाता होगा। इसीलिए तनाव कम लें। पूरी नींद लेने से आपका दिल हमेशा स्वस्थ रहेगा। तनाव हमारे ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, जो हमारे दिल के लिए अच्छा नहीं है। अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को हिस्सा बनाये यो आपके तनाव को कम करने में मददगार साबित होगा।