Delhi

दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ में राजेश बवाना गैंग के शूटर समेत इतने सदस्यों की हुई गिरफ्तारी

दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली के बवाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में राजेश बवाना गैंग के शार्प शूटर और उसके दो अन्य सदस्यों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक,  मुठभेड़ में राजेश बवाना गैंग के शार्प शूटर मनबीर उर्फ रेंचो (24) के दाएं पैर में गोली लग गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूत खुर्द गांव का रहने वाला मनबीर बवाना पुलिस स्टेशन में अपराधी घोषित हो चुका है।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अपराधी मनबीर, नरेश (42) और मदन (36) बवाना में एक प्रॉपर्टी डीलर  की हत्या के लिए आए थे। उसी वक़्त पुलिस टीम ने हत्या के इरादे से आये अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बाहरी उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बिजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि,  मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर पुलिस की विशेष टीम गठित की और जाल बिछा दिया। तीनों आरोपी जब एक बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में आए तो मुखबिर ने इशारा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश कर दी।

 

पुलिस ने बताया कि, अभियुक्त मनबीर भागते वक्त पुलिस टीम पर ही गोली से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चला दी और थोड़ी देर दोनों तरफ से गोलीबारी होने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अभियुक्त मनबीर के दाहिने पैर में एक गोली लग गयी है। घायल अभियुक्त मनबीर को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस को आठ कारतूस से लोड अवैध पिस्टल, दो कारतूस से लोड एक अन्य देशी पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: