India Rise Special

एनडीए सरकार में आपसी मनमुटाव, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने दागे कई सवाल

चाहे मध्य प्रदेश हो उत्तर प्रदेश हो या झारखंड में जब हमारी सरकार थी तो हमारा नेतृत्व होता था और हम अपनी चीजों को स्थापित करते थे।

राजनीति गलियारे में हमेशा हलचल बनी रहती है। पार्टी कोई भी हो सुर्खियों में हमेशा रहती हैं। पंजाब में कांग्रेस पार्टी में चल रहा विवाद अभी थमा भी नहीं है कि बिहार में एनडीए सरकार में आपसी मनमुटाव जनता के सामने आ गया। बिहार एनडीए पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि बिहार की सरकार में चार पार्टियां शामिल हैं। चारों की विचारधारा अलग और सबकी अलग अलग मांग है।

नीतीश कैबिनेट में बीजेपी की ओर से पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने एक बयान देकर एनडीए की सरकार पर सवालों की बारिश कर दी है। सम्राट चौधरी ने औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि गठबंधन की सरकार हम चला रहे हैं। ये हमारी स्वतंत्र सरकार नहीं है। गठबंधन के कारण ही बीजेपी को 74 सीटें जीतने के बावजूद 43 सीट वाले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना पड़ा है।

बाकी प्रदेशों में हम स्वतंत्र सरकार चलाते हैं। चाहे मध्य प्रदेश हो उत्तर प्रदेश हो या झारखंड में जब हमारी सरकार थी तो हमारा नेतृत्व होता था और हम अपनी चीजों को स्थापित करते थे। ये तो स्वाभाविक है जब नेतृत्व आपका होता है तो आपके लिए ये बहुत आसान हो जाता है, लेकिन ये हमलोग के लिए बहुत चैलेंजिंग है बिहार में काम करना।

2017 में गठबंधन करना पड़ा और गठबंधन के नेतृत्व में आज नीतीश कुमार 43 सीट जीतकर आए तो भी हमने मुख्यमंत्री माना। देखा जाए तो ये नई बात नहीं है। साल 2000 में नीतीश कुमार 37 सीट जीतकर आए थे और उस समय भी बीजेपी 68 से 69 सीट जीतकर आई थी तब भी उन्हें ही मुख्यमंत्री माना।

यह भी पढ़ें- तीसरी लहर में रोजाना आ सकते हैं एक लाख मामले, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: