
100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पर करने पर बिल गेट्स ने की भारत की सराहना, ट्वीट कर लिखी ये बात
भारत द्वारा 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार करने पर माइक्रोसॉफ्ट के सह – संस्थान बिल गेट्स ने कोरोना की लड़ाई में भारत द्वारा किये गए प्रयासों की फिर से सराहना ही है। बिल गेट्स ने भारत की सराहना करते हुए ट्वीट के जरिये कहा है कि, ” ये भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। वैक्सीन की 100 करोड़ से अधिक खुराक देना बड़े पैमाने पर निर्माण करने की भारत की क्षमता का एक वसीयतनामा है”।
भारत कीर्तिमान रचने के एक दिन बार गेट्स ने दी बधाई
बिल गेट्स ने ट्वीट किया, “भारत ने 1 बिलियन वैक्सीन खुराक, इसके नवाचार, बड़े पैमाने पर निर्माण करने की क्षमता और लाखों स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रयासों के लिए एक वसीयतनामा दिया है,” वैक्सीनेशन में मील के पत्थर को पार करने के एक दिन बाद गेट्स ने ये ट्वीट किया. बिल गेट्स ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी टैग किया।
इससे पहले भी की थी बिल गेट्स ने भारत की सराहना
अरबपति बिल गेट्स ने इससे पहले भी कोरोना को लेकर भारत के प्रयासों की सराहना की थी। वह दिन 28 अगस्त था, जब भारत ने एक दिन में 1 मिलियन वैक्सीनेशन किये थे। इस अवसर पर बिल गेट्स ने भारत की तारीफ की थी। वह पहली बार था, उसके बाद यह आंकड़ा भारत ने चार बार पार किया है। इसके पहले भी बिल गेट्स ने कोरोना काल के समय मोदी को एक कुशल नेतृत्वकर्ता बताते हुए उनकी सराहना की थी।