India Rise Special

10वीं पास के लिए मौका, राजस्थान में होंगी 8000 से अधिक कांस्टेबल की भर्ती

राजस्थान पुलिस भर्ती में इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है ( Opportunity for 10th pass ) दरअसल राजस्थान सरकार अगले 2 साल में पुलिस कांस्टेबल के 8438 पदों पर भर्तियां करने वाली है । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। जिसके अंतर्गत साल 2021-22 और 2022-23 में पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्तियां की जाएंगी.

Opportunity for 10th pass

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रस्ताव राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा बजट 2021-22 के दौरान घोषित किया गया था जिसके बाद अब इस पर मुहर लगा दी गई है। रिपोर्ट की माने तो साल 2021-22 में पुलिस कांस्टेबल के 4438 और 2022-23 में कांस्टेबल के 4000 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी. यह भर्ती राजस्थान पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की जाएगी.

यह भी पढ़े : कुसुम योजना : राजस्थान के चुरू जिले में लगाया गया दूसरा प्लांट

10 वीं पास होना जरूरी

राजस्थान पुलिस में भर्ती के लिए कांस्टेबल पदों के अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना अनिवार्य है जबकि उम्र 18 से 23 साल की होनी चाहिए। राजस्थान में अभी पुलिस कांस्टेबल के 5438 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है इसके अलावा अतिरिक्त चलानी गार्ड के 348 को भी भरने की मंजूरी दी जा चुकी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: