Trending

हरियाणवी सिनेमा को भारी क्षति, नहीं रहे मशहूर हास्य कलाकार रूंडा उर्फ़ दरियाव सिंह

रोहतक :  हरियाणवी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म चंद्रावल अपने हास्य अभिनय से हर किसी को गुदगुदाने वाले दो अभिनेता रूंडा-खूंडा की जोड़ी आज भी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है। इस फिल्म में रूंडा का किरदार रोहतक जिले के गांव टिटौली निवासी नसीब सिंह कुंडू और खूंडा का किरदार पानीपत के गांव उग्राखेड़ी निवासी दरियाव सिंह मलिक ने निभाया था।

ये भी पढ़े :- उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड : एनआईए ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

दरियाव सिंह के निधन पर नसीब सिंह कुंडू काफी हताश और निराश हो गए थे। उनका कहना था कि , ”दरियाव सिंह के निधन से ऐसा लगता है कि एक हाथ कट गया है। खूंडा के बाद रूंडा यानि नसीब सिंह कुंडू भी मंगलवार को भगवान को प्यारे हो गए। नसीब सिंह कुंडू के निधन के बाद चंद्रावल फिल्म की हास्य जोड़ी का अंत हो गया। लेकिन जिस तरह का किरदार दोनों ने निभाया, वो इतिहास में दर्ज हो गया और उनको सदियों पर याद किया जाएगा।”

ये भी पढ़े :- राजू श्रीवास्तव की हालत में हुआ सुधार, कॉमेडियन सुनील पाल ने वीडियो साझा कर दी जानकारी

नसीब सिंह का जन्म जिले के गांव टिटौली में 1964 में हुआ था। वर्तमान में रोहतक की कबीर कालोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। लंबे समय से बीमार थे, जिनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने से उनका निधन हो गया। नसीब सिंह सुरेश वाडेकर और ऊषा मंगेशकर के साथ गीत गा चुके नसीब सिंह कुंडू ने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी आल इंडिया रेडियो पर रागनी से की थी। इसके साथ-साथ लोकसंपर्क विभाग में खंड प्रचारक के पद पर कार्य भी करते रहें। वर्ष 1982-83 में चंद्रावल फिल्म का निर्माण किया गया,

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: