
उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष रहे हरीश पाठक का निधन, लम्बे समय से बीमारी से थे ग्रसित
नैनीताल : राज्य आन्दोलन को अपने सहयोग से लम्बे समय तक सक्रिय रखने वाले उत्तराखंड क्रांति दल के दो बार केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे हरीश पाठक का आज निधन हो गया। उन्हें 55 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।हरीश पाठक के निधन से क्षेत्रीय दल उक्रांद के साथ ही राज्य की क्षेत्रीय ताकतों को बड़ा झटका लगा है।पाठक ने पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विपक्ष में कपकोट विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था।
जब से दल से जुड़े , तभी से दल के एजेंडे को बढ़ाने में जुटे रहे :- डॉ नारायण सिंह
उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह जंतवाल के बताया की, ”पाठक दल के केंद्रीय महामंत्री, मुख्य प्रवक्ता भी रहें। उनके अनुसार अपनी सक्रियता समर्पण व साफगोई से पाठक ने दल में अपना विशिष्ट स्थान बनाया,दल के साथ ही प्रदेश के राजनीतिक सर्किल में एक जाना पहचाना चेहरा थे। पाठक जब से दल से जुड़े , तभी से दल के एजेंडे को बढ़ाने में जुटे रहे।”
ये भी पढ़े :- रक्षाबंधन से पहले पीएम मोदी की पाकिस्तानी बहन ने बांधी राखी, 2024 इलेक्शन के लिए दी बधाई
पाठक के आवास पर आयोजित की गयी शोक सभा
आपको बता दे की वे लम्बे समय से बीमारी से ग्रसित थे। लेकिन उनका जज्बा कभी भी कम नहीं हुआ। अच्छे लोगों को दल से जोड़ने की उनकी मुहिम जारी थी। उक्रांद व उत्तराखंड के सरोकारों के लिए जो अनुकरणीय योगदान दिया है, उसे सदैव याद रखा जाएगा। शाम को दल की ओर से पाठक के निधन पर शोक सभा आयोजित की जा रही है।