Start-Up

StartUPs: जानें महिलाओं के लिए लॉन्जरी शॉपिंग को आसान बनाने वाले Zivame के बारे में …

Zivame एक ऑनलाइन लॉन्जरी शॉपिंग प्लैटफॉर्म है। जिसमें सैकड़ों भारतीय डिजाइन हैं।

Zivame एक ऑनलाइन लॉन्जरी शॉपिंग प्लैटफॉर्म है। जिसमें सैकड़ों भारतीय डिजाइन हैं। यहां टाइप, ब्रांड, कलर और शेप के आधार पर कस्टमर अपने लिए बेस्ट लॉन्जरी सेलेक्ट कर सकता है। Zivame उत्पादों के डीटेल्ड पेजों, कम लागत, इंस्टेंट शिपिंग और कस्टमर-फ्रेंडली के साथ हर्डल फ्री रिटर्न पॉलिसी के साथ ऑफ़लाइन खरीदारी का भी अनुभव देता है।

यह एख e-commerce कंपनी है, जिसकी स्थापना 2011 मे रिचा कर ने की थी। रिचा ने जीवामे को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के तौर पर स्थापित किया है। रिचा ने इसकी शुरुआत उस आइडिया से की थी कि महिलाएं अंडरगारमेंट खरीदते समय शर्माती हैं और अपनी पसंद के बारे मे खुलकर बात नहीं कर पाती हैं। यही से उन्हें अपनी कंपनी के बारे मे आइडिया आया और उन्होंने इसके लिये आनलाईन स्टोर खोलकर इस कमी को पूरा किया।

वहीं आज कंपनी के पास 300 से ज्याद लोगों की टीम है। कंपनी 5000 से अधिक स्टाइल, 50 ब्रांड और 100 से अधिक साइज के प्रोडक्ट उपलब्ध कराती है। जीवामे के 5 मिलियन से अधिक डेली विजिटर्स हैं जिसकी संख्या नियमित रूप से बढ रही है। भारत मे सभी स्टेट्स मे इनके प्रोडक्ट उपलब्ध है। कर ने जीवामे की शुरुआत 35 लाख रुपयों से की थी। आज इसमे टाटा, यूनीलेजर वेंचर्स और जोडियस टेक्नोलॉजी फंड और कलारी केपिटल शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारत ने खुद को दुनिया भर में सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित किया है। भारत में हर दूसरे दिन एक नया स्टार्टअप अवसरों की तलाश में शुरू किया जाता है लेकिन 90% स्टार्टअप शुरुआती स्टेज में ही विफल हो जाते हैं। हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं भारत में सफल हुए उन स्टार्टअप की कहानियां, जिन्होंने बाजार में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपना साम्राज्य बना लिया है। फूड डिलीवरी से लेकर ईकॉमर्स तक, ये स्टार्टअप कहानियां आपको स्टार्टअप के लिए प्ररित कर सकती हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: