Entertainment

नेहा धूपिया के जन्मदिन पर जानिए उनके कंट्रोवर्सल फिल्मी सफर के बारे में

बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस और पूर्व ‘मिस इंडिया’ नेहा धूपिया  का जन्मदिन है। 27 अगस्त 1980 में केरल के कोच्चि जन्मी में नेहा एक पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नेहा धूपिया के  अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज से हर कोई वाकिफ है। फिल्में हो या रोडिस जैसे शो की जज बनना उनके लिए सब बांये हाथ का खेल है।

एक्टिंग की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। नेहा ने साल 1999 में आए सीरियल ‘राजधानी’ में काम किया था। आज नेहा के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

नेहा के बारे में खास बातें

फेमिना मिस इंडिया और फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद नेहा ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, लेकिन उनकी किस्मत यहां नहीं चमकी और वो टॉप 10 में जगह बना पाईं। उसके बाद 2003 में नेहा ने बॉलीवुड में एंट्री की। नेहा ने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘कयामत : सिटी अंडर थ्रेट’ से डेब्यू किया।

इस फिल्म के गाने ऑडियंस ने काफी पसंद किए थे। हालांकि फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। नेहा को 2004 में बोल्ड फिल्म जूली से पहचान मिली। स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य से नेहा का करीब 10 साल तक अफेयर किया था। औऱ लोगों को लगता कि ये कपल शादी करेगी लेकिन अचानक से दोनों अलग हो गए।

इसके बाद नेहा का नाम युवराज सिंह तक से जोड़ा गया लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा इसको नकारा था। नेहा और अंगद बेदी के अफेयर की खबरें तब सामने आईं, जब यह कपल नवंबर 2017 में क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका की शादी के रिसेप्शन में पहुंचा था। लेकिन करीब 1 साल डेटिंग के बाद फिर दोनों ने मई 2018 में अचानक शादी कर ली थी।

नेहा ने अपनी लाइफ ने सुपरमॉडल, एक्ट्रेस, टॉक शो, होस्ट और जज किया है।  फिल्मों की बात की जाए तो नेहा ने फिल्‍म ‘शीशा’, ‘ क्या कूल हैं हम,’ ‘हे बेबी,’ ‘दस कहानियां,’ ‘रामा रामा क्‍या है ड्रामा,’ ‘दे ताली,’ ‘सिंह इज किंग,’ ‘लस्ट स्टोरिज जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें-

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: