
राजधानी दिल्ली में अब सामान्य रहेगा मौसम, जानिए अन्य राज्यों का पूर्वानुमान
कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदल ली है। देश की राजधानी दिल्ली में समेत कई राज्यों में गर्मी दस्तक दे दी है। तो चलिए जानते हैं अन्य राज्यों के मौसम का हाल।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कल यानी 8 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग की माने तो आज से दिल्ली में हल्की गर्मी महसूस होगी।
जम्मू-कश्मीर का मौसम
मौसम विभाग की माने तो जम्मू-कश्मीर में आज बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं कल यानी 10 मार्च को मौसम साफ रहेगा।
राजस्थान का मौसम
भारतीय मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने की भी संभावना है।
बिहार का मौसम
मौसम विभाग की माने तो बिहार में मौसम बदल रहा है। पिछले 24 घंटे से यहां पर शुष्क हवाएं चल रही हैं। वहीं अगले इसी के साथ यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। इसी के साथ ही धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग की माने तो राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।