
कन्नौज: अखिलेश ने किया हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
शुरुआत करने जावा गांव पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले गांव के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करके
- अखिलेश ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील
कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कन्नौज दौरे पर हैं। अखिलेश यादव ठठिया के गांव झाउआ पहुंचे तिरंगा अभियान की शुरुआत की। फिर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया और गांव के प्रत्येक नागरिक को खादी से बना राष्ट्रध्वज प्रदान किया।
बिहार: नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान को दिया इस्तीफा
अभियान की शुरुआत करने जावा गांव पहुंचे अखिलेश यादव ने सबसे पहले गांव के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिलकर उन्हें सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने देशवासियों से अपील की कि वह 9 से 15 अगस्त तक हर घर पर राष्ट्रध्वज कराएं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यदि नक्शे में देखा जाएगा तो गांव नहीं मिलेगा लेकिन यदि वोट के लिहाज से देखा जाएगा तो इस गांव में पूरे लोग समाजवादी मिलेंगे।