स्पोर्ट डेस्क: कॉमनवेल्थ खेलों में देश-दुनिया के हजारों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हे अपने खेल में महारथ हासिल है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा अनाहत सिंह की हो रही है। अनाहत सिंह भारतीय दल में शामिल 14 साल की एथलीट है |कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की तरफ से और बर्मिंघम में सबसे कम उम्र की स्क्वैश खिलाड़ी हैं।कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की ओर से कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पीवी सिंधु, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और मीराबाई चानू जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
चित्रकूट: उप मुख्यमंत्री ने भगवान कामतानाथ के किये दर्शन, कहा- अखिलेश को दें सद्बुद्धि
राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन एक 14 साल की एथलीट स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। अनाहत राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम से खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 मैच में अनाहत ने अपनी उम्र से कई साल बड़ी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के जेडा रॉस को लगातार तीन गेमों में हरा दिया। अनाहत ने पहला गेम 11-5 से जीता।
इसके बाद दूसरे गेम में अनाहत एक बार फिर सीनियर जैडा रॉस के लिए परेशानी खड़ी कर दी। दूसरा गेम अनाहत और भी आसानी से 11-2 से अपने नाम किया और 2-0 की बढ़त बना ली। अनाहत के आगे जेडा रॉस टिक नहीं सकीं। तीसरा गेम अनाहत ने 11-0 से जीत लिया और जैडा को राउंड ऑफ 64 के मैच में करारी शिकस्त दी।