Delhi

इस तारीख से शुरू होने जा संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग, होंगे ये अहम बदलाव

संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च से दोबारा शुरू होगा। इस दौरान दोनों सदनों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि सत्र में कुल 19 बैठकें होंगी। दोनों सदनों की कार्यवाही सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी।

 

 

19 घंटे का ज्यादा मिलेगा समय

 

 

राज्यसभा को सत्र के दूसरे भाग के दौरान पहले से तय समय से 19 घंटे का ज्यादा समय मिलेगा। दरअसल राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वही बजट सत्र के दूसरे भाग में यह निर्णय लिया गया है कि, पहले की तरह ही दोनों सदन कक्षों और दीर्घाओं का उपयोग किया जाएगा।

 

 

बैठने की व्यवस्था में होगा बदलाव

 

 

मौजूदा समय में राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या 237 है। जिनमें कुल 245 सांसद है और 8 जगह खाली हैं। इन जिस तरह से बिठाया जाएगा। उसके अनुसार चैंबर में 139 (+3) सांसद बैठे होंगे। जबकि 98 अन्य को एक निश्चित समय में गैलरी में समायोजित किया जाएगा। इसी तरह, लोकसभा में कुल 538 सदस्य हैं। जिनमें से 282, प्रधानमंत्री सहित, कक्ष में बैठ सकते हैं। जबकि बचे हुए 258 एक निश्चित समय में दीर्घाओं में बैठ सकते हैं। इसके अलावा, प्रेस गैलरी में सीमित बैठने की क्षमता के साथ मीडिया के लिए भी पहले की तरह प्रतिबंध जारी रहेंगे। और दोनों सदनों की कार्यवाही के दौरान किसी नागरिक को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।

 

 

बजट सत्र के दौरान बस के रूटों में भी होगा बदलाव

 

 

संसद के बजट सत्र के कारण दिल्ली परिवहन निगम की बसों के रूट में बदलाव होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के उपायुक्त के निर्देश पर के मुताबिक, सुनहरी मस्जिद से रफी मार्ग, संसद मार्ग, रेडक्रॉस रोड, इम्तियाज खान मार्ग से बसों का आवागमन अस्थायी तौर पर करीब 3 हफ्ते तक बंद रहेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: