
कारोबार
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के पार
क्रूड की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी गयी। वहीं अब ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल को पार गया है। बता दें कि, ये भाव बीते 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंच चुका है। संभावना जताई जा रही है कि, अगर इसी रफ्तार से कीमतों में तेजी जारी रही, तो ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर को भी पार कर सकता है।
2023 तक 100 डॉलर के पार होगा
कच्चे तेल का भाव 86 डॉलर के ऊपर निकल चुका है। रिपोर्ट की मानें तो जनवरी के महीने में ही दूसरी बार ये 86 डॉलर के ऊपर खुला है। जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल का भाव भी 84 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।
एमसीएक्स पर क्रूड का भाव पहुंचा 6200 के ऊपर
बता दें कि, डब्ल्यूटीआई 14 और 16 जनवरी 2022 को 84 डॉलर के ऊपर निकला है। इसके अलावा लगातार दूसरी बार एमसीएक्स पर क्रूड का भाव 6200 के ऊपर निकला है। जिसको लेकर साल 2023 तक क्रूड की कीमतें 100 डॉलर या ऊपर जाने का अनुमान है।
ब्रेंट क्रूड के दामों में तेजी का कारण
ब्रेंट क्रूड के दामों में आ रही तेजी का कारण बाजार से ओमिक्रॉन का डर माना जा रहा है। दरअसल मांग तो उतनी ही है लेकिन उत्पादन कम हो गया है।