
दिल्ली : दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली का कायाकल्प करने के प्रयास में लगी हुई है। दिल्ली स्टेशन में आधुनिक परिवर्तन के बाद अब दिल्ली सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को ऐलान किया है की , वे दिल्ली को झीलों का शहर बनाएगे। इस मुद्दे पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि, ”दिल्ली जल्द ही झीलों का शहर बनेगा, जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। केजरीवाल की घोषणा को विस्तार से बताते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार राजधानी की 50 झीलों का कायाकल्प करा रही है।”
ये भी पढ़े :- पटना टेरर मॉड्यूल से जुड़े मामले में NIA की बड़ी कार्यवाही, 32 ठिकानों पर की छापेमारी ..
सिसोदिया ने झीलों को लेकर जारी काम किया निरीक्षण
इसी के चलते उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बवाना में स्थित सनोथ झील पर जारी काम का निरीक्षण भी किया। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिये देते हुए कहा है कि, ”दिल्ली को ‘सिटी ऑफ लेक्स’ बनाने के मिशन के तहत, सनोथ झील में हो रहे जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के काम का जायजा लिया। रोजाना लाखों लीटर ट्रीटेड पानी से सूखे हुए सनोथ झील को नया स्वरूप देकर आज दिल्ली के सबसे सुंदर पिकनिक स्पॉट्स में परिवर्तित किया जा रहा है।”
ये भी पढ़े :- गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दिया विवादित बयान, हिन्दुओं को कहा “नम्बर 1 ढोंगी”
”पानी की कमी की समस्या का भी होगा समाधान”- सिसोदिया
उन्होंने कहा कि, ”इस परियोजना से दिल्ली की पानी की कमी की समस्या का भी समाधान होगा। अपनी पहचान खो चुकीं 50 ऐसी झीलों को बहाल किया जा रहा है और इससे भूजल का पुनर्भरण भी होगा। जिससे दिल्ली में बढ़ते जल संकट के खतरे को भी रोका जा सकेगा।”