India - WorldTrendingworld

America : अमेरिका में विनाशकारी बर्फीले तूफान का कहर, 5,000 फ्लाइट्स रद्द, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

इंटरनेशनल डेस्क :  अमेरिका में लगातार बर्फबारी जारी है, साथ ही हाल ही में आए तूफान के चलते लगभग पूरे देश में भीषण सर्दी के हालात बन गए हैं। उत्तरी क्षेत्र में तो कई जगहों पर पारा माइनस से कई डिग्री नीचे चला गया है। बर्फीले तूफान के कारण लोग घरों में बंद रहने पर मजबूर हैं। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, पूरे देश में मौजूदा समय में 20 करोड़ के करीब लोग चेतावनी क्षेत्रों में रह रहे हैं। खराब मौसम के कारण 14 लाख घरों और कारोबारों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़े :- लखनऊ: ‘संकल्प अटल हर घर जल अभियान’ के तहत UP के ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

अमेरिका में ज्यादातर को कई घंटों तक अंधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ा है। वहीं बर्फबारी और ठंड की वजह से अमेरिका आने-जाने वाली करीब 5,000 फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। इसके चलते क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे छुट्टी के मौके पर भी बड़ी संख्या में लोगों को एयरपोर्ट पर परेशान देख गया। माना जा रहा है कि, अमेरिका में यह ठंड की स्थिति में जल्द सुधार नहीं आएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: