
बिहार : बगहा में टूटी सड़कों पर पैदल चलकर गए स्वास्थ्यकर्मी, 4000 लोगों को लगाई वैक्सीन !
कोरोना की तीसरी लहर का भय सबके मन मे बसा हुआ है। इसको रोकने के लिए सरकार ने वैक्सीनशन की रफ्तार बढ़ा दी है। स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे। ऐसा ही एक किस्सा बिहार से सामने आया है। बगहा से सामने आई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि स्वास्थ्यकर्मी अपना संकल्प पूरा करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करने को तैयार है।
गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गाँव मे टीकाकरण के लिए कैम्प लगाया था। बगहा के क्षेत्र बनकटवा करमहिया और नौरंगिया में सड़के कीचड़ से भर चुकी है। बाढ़ के पानी के कारण अधिकांश पुल पूरी तरह खराब हो चुके है। यह देखकर भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हार नही मानी और 4 घंटे की मशक्कत के बाद कैम्प पहुँचे। कैम्प पहुँचने के लिए उन्होंने ट्रैक्टर का सहारा लिया और घंटो पैदल भी चले। कैम्प पहुँचने के बाद उन्होंने 4000 लोगो को कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्र भूषण के कहा कि “आवागमन की परेशानी के कारण दोन में टीकाकरण संभव नहीं हो रहा था। चार हजार डोज के साथ नौ सेंटरों पर गुरुवार देर रात तक टीकाकरण हुआ। टीकाकर्मियों को अवरहिया के पास जाने में भारी कठिनाई हुई। नतीजतन वहां से ट्रैक्टर ट्रॉली से सबको सेंटरों पर पहुंचाया गया।”
स्वास्थ्यकर्मी पहली बार इन क्षेत्रो में टीकाकरण करने के लिए गए थे। डॉक्टरों की मेहनत देख सभी लोगो ने उत्साह से योगदान दिया और टीका लगवाया। गांव वालों ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर बाढ़ की वजह से पुल-पुलिया ध्वस्त हो जाते है। यही वजह है कि इस बार टीकाकरण ठीक से नही हो पा रहा है।