
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन , 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
विभाग के अनुसार दिल्ली में 2 दिन तक शीतलहर चलेगी इस वजह से क्रिसमस के दिन पूरी दिल्ली शीतलहर की चपेट में होगी। सोमवार
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में ठिठुरन भरी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते दिल्ली के रिज एरिया मुंगेशपुर और कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वही गिरते तापमान की चलते कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 2 दिन तक शीतलहर चलेगी इस वजह से क्रिसमस के दिन पूरी दिल्ली शीतलहर की चपेट में होगी। सोमवार को भी शीतलहर चलेगी इस दौरान घना कोहरा भी होगा इसके बाद तापमान में दो से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू औऱ उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई…
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई वजह से रविवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हो नहीं घना कोहरा होने की संभावना है।