
‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ ने यहां के किसानों के जीवन को दिखाया नया सवेरा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अमल में आ जाएगी। आगामी वर्ष 2022 के राज्य के बजट में इस योजना को शामिल किया जाएगा।
नई दिल्ली : आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित करवाया। बघेल ने इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जारी राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने यहां के किसानों के जीवन में एक नया सवेरा दिखाया है। स्वर्गीय श्री राजीव गांधी का नाम हमारे प्रदेश के किसानों के लिए एक नई आशा का पर्याय है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इस वित्तीय वर्ष के अंत तक अमल में आ जाएगी। आगामी वर्ष 2022 के राज्य के बजट में इस योजना को शामिल किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी इस योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को ₹6000 देने का लिया गया है इस योजना से कम से कम 10 लाख ग्रामीण भूमिहीन मजदूर लाभान्वित होंगे।
इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के धान एवं गन्ना उत्पादक करीब 21 लाख किसानों को इस योजना के अंतर्गत 1522 करोड़ रुपए आदान सहायता के दूसरी किस्त की राशि का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया। पूरी राशि में से धान उत्पादक किसानों के खाते में ₹1500 करो और गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में ₹22 करोड़ 3 लाख रुपए कि सहायता प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गोधन योजना के अंतर्गत पशुपालकों सेक्स क्रय किए गए गोबर तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व सहायता समूह को कुल 9 करोड ₹3 लाख की राशि का भी ऑनलाइन अंतरण किया है। इस राशि से गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों को एक करोड रुपए, स्व-सहायता समूह को लाभांश के रूप में दो करोड़ 55 लाख रुपए तथा गौठान समितियों को 5 करोड़ 48 लाख रुपए का भुगतान शामिल है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के साथ अन्य कई मंत्री मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। वही इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, लोकसभा सांसद जोतना महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: एडीआर ने वित्त वर्ष के दौरान पार्टियों के आय रिपोर्ट को किया जारी, अज्ञात स्त्रोतों से मिले 3,377 करोड़